दो बार की चैंपियन मारिया शारापोवा कंधे की चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हट गई हैं।
पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रूसी सुंदरी शारापोवा ने जनवरी के आखिर में रूस में एक टूर्नामेंट से पीछे हटने के बाद से टेनिस नहीं खेला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘कई बार सही फैसले उतने आसान नहीं होते।’
फ्रेंच ओपन 26 मई से नौ जून के बीच खेला जाएगा। दो साल पहले डोपिंग के कारण 15 महीने का प्रतिबंध झेलकर लौटी शारापोवा तभी से फिटनेस हासिल करने के लिए जूझ रही हैं।