फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी मारिया शारापोवा

Wed, 17 May 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
मारिया शारापोवा - फोटो : getty
विज्ञापन
रूस की स्टार खिलाड़ी मारिया शारापोवा इस साल फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। टूर्नमेंट के अधिकारियों ने उन्हें वाइल्ड कार्ड न देने का फैसला किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 15 माह के प्रतिबंध के बाद वापस लौटीं शारापोवा अभी विश्व रैंकिंग में काफी नीचे हैं। इस वजह से उन्हें फ्रेंच ओपन में सीधे तौर पर प्रवेश नहीं मिल सकता। ऐसे में उन्हें टूर्नमेंट के लिए वाइल्ड कार्ड मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 
विज्ञापन


फ्रांस टेनिस संघ के प्रमुख बर्नार्ड गियुडिसेली फेरानडीनी ने कहाक कि चोटिल खिलाड़ी के लिए टूर्नमेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश हो सकता है। डोपिंग प्रतिबंध से लौट रहे खिलाड़ी के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश नहीं हो सकता। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मई से हो सकती है। हालांकि, शारापोवा ने हालिया दौर में कुछ खास कमाल नहीं किया।

फ्रेंच ओपन की शुरुआत 28 मई से हो रही है। शारापोवा के लिए हालांकि, प्रतिबंध से वापसी कुछ खास नहीं रही है। स्टटगार्ट ओपन में हारने के बाद शारापोवा को इटली ओपन के दूसरे दौर से भी बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें