फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारिया शारापोवा: खेल, खूबसूरती और कमाई में अव्वल, 700 डॉलर से यूं खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

Mon, 21 Dec 2020 09:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मारिया शारापोवा - फोटो : इंस्टाग्राम
रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने अपने चाहने वालों को 2020 में दो झटके दिए। सबसे पहले तो उन्होंने फरवरी में टेनिस से संन्यास लेकर सभी को चौंकाया और अब कुछ दिन पहले ही सगाई की खबरों से अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। 33 वर्षीय शारापोवा टेनिस से दूर होने के बाद अब ब्रिटिश व्यवसायी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत कर सार्वजनकि तौर पर सगाई का एलान कर चुकी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं शारापोवा की उस जिंदगी पर जिसमें उन्होंने खेल, खूबसूरती और कमाई के मामले में दुनियाभर में अपना डंका बजाया।
विज्ञापन

2 of 8
मारिया शारापोवा - फोटो : instagram@mariasharapova
मारिया शारापोवा ने 17 साल के टेनिस करियर को इसी साल 32 साल की उम्र में अलविदा कह दिया और टेनिस से दूर हो गई लेकिन उससे पहले उन्होंने वह सारे मुकाम हासिल किए जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Social Media
शारापोवा जब सात साल की थीं तब अपने पिता के साथ रूस छोड़कर मात्र 700 डॉलर लेकर अमेरिका पहुंची थीं। वहां उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए टेनिस के गुर सिखने शुरू किए और फिर दस साल बाद 17 साल की उम्र में दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। उन्होंने तब 2004 में विंबलडन का खिताब जीतने के साथ ही पांच करोड़ रुपये की अपनी पहली कमाई की।

4 of 8
मारिया शारापोवा - फोटो : ट्विटर
इसके बाद यह टेनिस खिलाड़ी यहीं नहीं रुकी और 32 साल की उम्र तक चार और ग्रैंडस्लैम के खिताब अपनी झोली में डाल लिए। शारापोवा टेनिस कोर्ट में जितनी शानदार थी, खूबसूरती में भी वह किसी अभिनेत्री से कम नहीं थीं, यही कारण रहा कि कोर्ट के अलावा अलग-अलग ब्रांड भी उनसे जुड़ते रहे और उनसे करोड़ों-अरबों का करार करते रहे।
विज्ञापन

5 of 8
मारिया शारापोवा
शारापोवा की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 11 साल तक दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीट थी। यही नहीं रिटायरमेंट के वक्त भी वह तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला टेनिस खिलाड़ी और कुल मिलाकर आठवीं सबसे अधिक वेतन पाने वाली टेनिस खिलाड़ी थीं, और इसमें केवल भी 38.8 मिलियन डॉलर की कमाई ही उन्होंने टेनिस जीत से की थी।
विज्ञापन

6 of 8
Maria Sharapova Porsche - फोटो : Social Media
उनकी अधिकतर कमाई अलग-अलग ब्रांड के एम्बेसडर के तौर पर थी, उन्होंने नाइकी, सैमसंग, लैंड रोवर, पोर्शे जैसे दुनिया के बड़े ब्रांड्स के साथ करार किया था जिनसे उन्हें करोड़ों और अरबों में कमाई होती थी। 
विज्ञापन

7 of 8
मारिया शारापोवा - फोटो : instagram@mariasharapova
फोर्ब्स के अनुसार, शारापोवा ने 2011 से 2012 तक कुल 27.1 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसमें सिर्फ 5 मिलियन डॉलर ही उन्होंने टेनिस जीत से कमाए थे। 2010 में उन्होंने नाईकी के साथ आठ साल के लिए करार किया था जिससे उन्हें 70 मिलियन डॉलर (करीब पांच अरब रुपये) की कमाई हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
मारिया शारापोवा - फोटो : instagram@mariasharapova
हालांकि 2016 में डोपिंग स्कैंडल में फंसने और दो साल का बैन झेलने की वजह से उनकी कमाई में कुछ कमी आई थी और वह फोर्ब्स की अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गई थीं। लेकिन बावजूद इसके रिटायरमेंट के वक्त फोर्ब्स द्वारा उनकी कुल कमाई का अनुमान 325 मिलियन डॉलर (23 अरब रुपये) लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें