बीबीसी ने उन खुफिया फाइलों को देखा है जिनमें विश्व टेनिस के शीर्ष मुकाबलों में मैच फिक्सिंग के सबूत मौजूद हैं।
बजफीड के साथ की गई जांच में ये पता चला है कि पिछले 10 सालों में कम से कम 16 शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ ये शिकायत दर्ज की गई है कि उनपर शक है कि वो जानबूझकर मैच हार रहे हैं।
इस तरह की शिकायत विंबल्डन के कुछ मैचों से भी संबंधित हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद इन सभी खिलाड़ियों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई। इनमें से कुछ खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम टाइटिल विजेता रहे हैं।