फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fenesta Open: पुरुष एकल खिताब के लिए भिड़ेंगे मनीष-कीर्तिवासन, महिलाओं के वर्ग में वैष्णवी फाइनल में पहुंचीं

Fri, 03 Oct 2025 07:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु के मनीष ने सेमीफाइनल में चौथे वरीय इशाक इकबाल को 1-6, 6-1, 6-1 से मात दी, जबकि कीर्तिवासन ने चार घंटे 10 मिनट तक चले मैराथन सेमीफाइनल में मैडविन कामथ को 7-6(3), 3-6, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
टेनिस - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष सुरेशकुमार और कीर्तिवासन सुरेश ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। मनीष और कीर्तिवासन सेमीफाइनल जीतने के बाद पुरुष एकल के फाइनल में आमने-सामने होंगे। दूसरी ओर, महिलाओं के वर्ग का फाइनल वैष्णवी अडकर और आकांक्षा निटुरे के बीच होगा। तमिलनाडु के मनीष ने सेमीफाइनल में चौथे वरीय इशाक इकबाल को 1-6, 6-1, 6-1 से मात दी, जबकि कीर्तिवासन ने चार घंटे 10 मिनट तक चले मैराथन सेमीफाइनल में मैडविन कामथ को 7-6(3), 3-6, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


महिला एकल में महाराष्ट्र की शीर्ष वरीय वैष्णवी ने अंतिम चार मुकाबले में कर्नाटक की चौथी वरीयता प्राप्त सोहा सादिक को 6-1, 6-0 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त आकांक्षा ने मणिपुर की जेनिफर लुईखम पर 3-6, 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें