फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपति-नेस्टर को युगल में शीर्ष वरीयता

Sat, 22 Dec 2012 02:52 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के महेश भूपति और उनके नए जोड़ीदार कनाडा के डेनियल नेस्टर को चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। यह टूर्नामेंट चेन्नई में 31 दिसंबर से छह जनवरी के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट निदेशक ने बताया कि भूपति और विश्व में पांचवी रैंकिंग के नेस्टर की जोड़ी को शीर्ष वरीयता दी गई है।
विज्ञापन


भूपति ने इस सत्र में अपना 50वां युगल खिताब जीता था और वह नए सत्र की शुरुआत चेन्नई ओपन से करेंगे। टेनिस खिलाड़ी भूपति की पिछली जोड़ी हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ थी। उनका 34 जीत 22 हजार का प्रभावशाली मैच रिकॉर्ड था। उनका फाइनल में दो जीत और तीन हजार का रिकॉर्ड था। लेकिन दोनों ने 2013 में अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ खेलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें