फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोन ओपन ट्रॉफी: सितसिपास ने जीता सत्र का दूसरा खिताब

Mon, 24 May 2021 07:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लियोन

सार

  • नौरी को हराकर लियोन ओपन की ट्रॉफी पर किया कब्जा 
  • यह सितसिपास की इस सत्र की 33वीं जीत है
विज्ञापन
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के पांचवें नंबर के टेनिस खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने रविवार को लियोन ओपन की ट्रॉफी जीत ली। दूसरी वरीयता प्राप्त 22 वर्षीय सितसिपास ने फाइनल में ब्रिटेन के कैमरुन नौरी को 6-3, 6-3 से हराकर इस सत्र का दूसरा जबकि कॅरिअर का सातवां खिताब जीता।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने अप्रैल में मोंटे कार्लो के रूप में अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीता था। सितसिपास ने पहला सेट 39 मिनट में जीता जबकि दूसरा सेट जीतने में सिर्फ 30 मिनट लिए। सितसिपास की यह इस सत्र की 33वीं जीत है। उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। उ

नके बाद रूस के आंद्रेई रूबलेव (29) दूसरे स्थान पर हैं। इस जीत से सितसिपास का अब फ्रेंच ओपन में दावा काफी मजबूत हो गया है। साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम रोलां गैरां 30 मई से पेरिस में शुरू होगा। सितसिपास को अभी अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब का इंतजार है। वह पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।  
विज्ञापन

 

जीते सभी 250 एटीपी फाइनल्स : सितसिपास का यह पांचवां एटीपी 250 फाइनल्स था और उन्होंने इन्हें न हारने का अपना सौ फीसदी रिकॉर्ड बरकरार रखा है। उन्होंने लियोन में अपने खिताबी सफर तक सिर्फ एक सेट गंवाया। 

स्टेफानोस सितसिपास ने कहा कि 'चीजें मेरे हिसाब से रही। मुझे नौरी के खिलाफ इस प्रदर्शन पर गर्व है। वह लगातार बड़े खिलाड़ियों पर जीत दर्ज कर रहे थे और दिखा रहे थे कि बायें हाथ के खिलाड़ी बजरी पर क्या कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें