फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताबी जंग में आमने-सामने होंगे सानिया और पेस

Fri, 03 Jun 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लिएंडर पेस Vs सानिया मिर्जा
विज्ञापन
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में शनिवार को एक-दूसरे के सामने होंगे।
विज्ञापन


सानिया मिर्जा क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ खेल रही हैं जबकि लिएंडर पेस स्विस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ीदार हैं। सानिया के लिए तो यह चुनौती डबल हो गई है लिएंडर पेस हमवतन हैं तो मार्टिना हिंगिस महिला युगल में उनकी जोड़ीदार हैं।

नंबर दो वरीयता प्राप्त सानिया और डोडिग ने सेमीफाइनल में क्रिस्टिना मलेदेनोविच और पिएरी ह्ययूज हर्बर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी को 4-6, 6-3,12-10 से हराया। लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी गैरवरीय थी लेकिन फिर भी फाइनल में पहुंचकर उन्होंने अपना दमखम दिखा दिया।
विज्ञापन


पेस-हिंगिस ने चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और एडुआर्ड रोजर वेसलीन को सेमीफाइनल में 6-3, 3-6, 10-7 से पराजित किया। पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीतने वाले लिएंडर पेस के पास मिश्रित युगल में करियर स्लैम पूरा करने का मौका है।

इस हफ्ते बारिश के कारण के कारण फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट का कार्यक्रम काफी प्रभावित रहा है। इससे पहले सानिया और पेस ने अपने जोड़ीदारों के साथ क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

2014 में आखिरी बार जीता है सानिया मिर्जा ने मिश्रित खिताब

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा और डोडिग ने सातवीं वरीयता प्राप्त युंग जान चान और मैक्स मिर्नई की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 3-6, 10-6 से पराजित किया। अन्य क्वार्टर फाइनल में गैरवरीय लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी एलेना वेस्टनीना ओर ब्रूनो सुआरेस को 6-4, 6-3 से मात दी।


पेस नौ मिश्रित युगल खिताब जीत चुके हैं जबकि सानिया ने अपने करियर में तीन मिश्रित युगल खिताब जीते हैं। सानिया मिर्जा ने अपना पिछला मिश्रित युगल खिताब 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस के साथ यूएस ओपन के रूप में जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें