फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरातिलोवा से मिली फिटनेस की प्रेरणा : लिएंडर  

Tue, 15 Oct 2019 09:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिएंडर पेस
विज्ञापन

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा है कि वह अगर अब भी एटीपी टूर में खेल रहे हैं तो इसका श्रेय मार्टिना नवरातिलोवा को जाता है जिन्होंने उन्हें फिटनेस के प्रति प्रेरित किया। अपने करियर में 18 एकल सहित 59 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वालीं नवरातिलोवा ने अपने करियर के अंतिम दौर में पेस के साथ जोड़ी बनाई थी।

विज्ञापन


उन्होंने अपने दस मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब में से दो विंबलडन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2003  पेस के साथ जीते थे। वह टूर में तब सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थीं और 50 साल के करीब पहुंचने के बावजूद सक्रिय थी। पेस अभी 46 साल के हैं। पेस ने कहा, 'नवरातिलोवा ने सिखाया कि शारीरिक फिटनेस कितनी जरूरी है। नवरातिलोवा ने मुझे शारीरिक फिटनेस के महत्व को समझाया और यही वजह है कि मेरा करिअर इतना लंबा खिंचा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें