भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने शुक्रवार को बेंगलुरू ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।
संभवत: भारत में अपना अंतिम एटीपी टूर्नामेंट खेल रहे पेस और आस्ट्रेलिया के एबडेन की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में जोनाथन एर्लिच और आंद्रेई वासिलिव्स्की की जोड़ी को 6-4 3-6 10-7 से हरा दिया।
इसके पहले पेस और एबडन की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पिछले हफ्ते एटीपी टूर्नमेंट के चैंपियन स्वीडन के आंद्रे गोरानसन और इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रूंगकाट की तीसरी वरीय जोड़ी को 7-5, 0-6, 10-7 से मात देकर बेंगलुरू ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।