फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 साल की उम्र में दिखा ऐसा दमखम, विपक्षी हुए 'बेदम'

Fri, 04 Jul 2014 02:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के लिएंडर पेस और उनके चेक गणराज्य के जोड़ीदार रादेक स्टेपानेक ने लंदन में चल रहे विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में पांचवीं सीड पेस-स्टेपानेक की जोड़ी ने गुरुवार को तीसरी सीड जोड़ी कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच को चार सेटों तक चले मुकाबले में 3-6, 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

हालांकि पेस और स्टेपानेक को पहले सेट में हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन इसके बाद इस जोड़ी ने जबरदस्त पलटवार करते हुए न सिर्फ अगले तीन सेट जीते बल्कि मैच भी अपनी झोली में डाल लिया।
विज्ञापन

मिश्रित युगल के तीसरे दौर में सानिया की जोड़ी

41 वर्षीय लिएंडर पेस 1999 में विंबलडन में पुरुष युगल का खिताब जीत चुके हैं।

सेमीफाइनल में पेस-स्टेपानेक का मुकाबला कनाडा के वासक पोस्पिसिल और अमेरिका के जैक साक तथा दूसरी सीड जोड़ी ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोएर्स के बीच मैच के विजेता से होगा।

इस बीच मिश्रित युगल में भारत की सानिया मिर्जा और रोमानिया के होरिया टेकाउ की छठी सीड जोड़ी ने क्रोएशिया के माते पेविच और सर्बिया की योजाना योवानोवस्की को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

महिला एकल का फाइनल मुकाबला तय

वर्ष 2011 की चैंपियन और छठी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा और 13वीं सीड कनाडा की यूजिनी बुकार्ड विंबलडन महिला सिंगल्स खिताब के लिए भिड़ेंगी।

गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में क्वितोवा ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए हमवतन लूसी सफारोवा को सेमीफाइनल में 7-6, 6-1 से करारी शिकस्त दी। क्वितोवा को पहले सेट में जरूर थोड़ा संघर्ष करना पड़ लेकिन दूसरे सेट उन्होंने 23वीं सीड सफारोवा को धो दिया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बुकार्ड ने तीसरी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप को 7-6, 6-2 से हराया। क्वितोवा की तरह बुकार्ड ने भी पहले सेट में थोड़ा संघर्ष किया लेकिन उसके बाद आसानी से दूसरा सेट जीत लिया।
विज्ञापन

फेडरर भी अंतिम चार में पहुंचे

पुरुषों में रिकॉर्ड 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने हमवतन स्टेनिसलास वावरिंका को 3-6, 7-6, 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में सीट पक्की कर ली है।

विंबलडन में कनाडा के खिलाड़ियों का जलवा भी बरकरार रहा और पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कनाडा के पहले पुरुष खिलाड़ी और आठवीं सीड मिलोस राओनिक ने नंबर एक राफेल नदाल को अपना शिकार बनाने वाले निक किर्गियोस को बाहर का रास्ता दिखाकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

आठवीं सीड राओनिक ने 19 वर्षीय किर्गियोस को 6-7, 6-2, 6-4, 7-6 से हराकर जीत दर्ज की। चौथे दौर में नदाल को हराकर सुर्खियों में छाए ऑस्ट्रेलिया के वाइल्डकार्ड धारी किर्गियोस इस बार अपना विजयी क्रम जारी नहीं रख सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें