फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लाइतजर्स पेट की चोट के कारण अमेरिकी ओपन की तैयारियों के टूर्नामेंट से हटीं

Sat, 22 Aug 2020 07:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kim Clijsters - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता किम क्लाइतजर्स ने पेट की चोट के कारण शुक्रवार को वेस्टर्न एंड सदर्न टेनिस ओपन से हटने का फैसला किया। वह अमेरिकी ओपन से पहले कुछ आराम करना चाहती हैं। बेल्जियम की 37 साल की यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम की सदस्य हैं और इस साल उन्होंने संन्यास से वापसी की।
विज्ञापन


अमेरिकी ओपन 31 अगस्त से शुरू हो रहा है और 2012 में फ्लशिंग मिडोज में खेलने के बाद यह उनका पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट होगा। वह तब दूसरे दौर में हार गई थीं। अमेरिकी ओपन की तैयारियों के लिये वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन शनिवार से न्यूयार्क में शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें