फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमोना हालेप को हराकर किकि बनी मैड्रिड में चैंपियन 

Sun, 12 May 2019 10:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किकि बर्टेंस
विज्ञापन

सिमोना हालेप एक बार फिर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने से चूक गईं। दो बार की चैंपियन हालेप को मैड्रिड ओपन के फाइनल में किकि बर्टेंस के हाथों 4-6,4-6 से शिकस्त का सामना करना। हालेप अगर खिताब जीत जाती तो वह जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका को हराकर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन जाती।

विज्ञापन


किकि के करियर का यह सबसे बड़ा खिताब है। किकि टूर्नामेंट के इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जो बिना कोई सेट गंवाए चैंपियन बनीं। नीदरलैंड की सर्वोच्च रैंकिंग बड़ी खिलाड़ी : सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में किकि चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगी। इसी के साथ वह नीदरलैंड के टेनिस इतिहास में सर्वोच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी बन जाएंगी।   

सितसिपास ने किया नडाल का शिकार 
ग्रीस के 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी और पांच बार के चैंपियन राफेल नदाल को उलटफेर का शिकार बनाकर मैड्रिड ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। आठवीं वरीय सितसिपास ने रिकॉर्ड 70वीं बार एटीपी मास्टर्स 1000 का सेमीफाइनल खेलने वाले नदाल को 6-4, 2-6, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन


अब खिताब के लिए उनका सामना नंबर एक नोवाक जोकोविच से होगा, जिन्होंने आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को 7-6, 7-6 से हराया। सितसिपास की यह नदाल पर पहली जीत है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर को भी पराजित किया था। यह लगातार तीसरा मौका है जब नदाल को सेमीफाइनल में हार मिली। इससे पहले वह मोंटे कार्लो और बार्सिलोना ओपन में भी अंतिम चार में हार गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें