निट्टो एटीपी फाइनल्स में रविवार को दो अहम मुकाबले खेले गए। पहले मैच मेंस सिंगल्स में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डॉमिनिक थीम के बीच खेला गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मेंस सिंगल्स का यह मैच केविन एंडरसन ने 6-3, 7(12)-6(10) से अपने नाम किया।
वहीं ग्रुप स्टेज पर हुए मेंस डबल्स ईवेंट में ब्रूनो सॉर्स और जेमी मर्रे की जोड़ी ने माइकल वीनस और रावेन क्लासेन की जोड़ी को मुकाबले में 7(7)-6(5), 4-6, 10-5 से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया।