फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमित्रोव को हराकर ब्रिसबेन इंटरनेशनल सेमीफाइनल में पहुंचे निशिकोरी

Thu, 03 Jan 2019 09:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
keinishi kori
विज्ञापन

जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।

विज्ञापन


दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी निशिकोरी ने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-5, 7-5 से पराजित किया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए निशिकोरी का सामना जेरेमी चार्डी से होगा, जिन्होंने जापान के यशुताका उचीयामा को 6-4,3-6, 7-6 से पराजित किया। सोंगा ने टारो डेनिएल को 7-6, 6-3 से मात दी।     
विज्ञापन


ओसाका भी अंतिम चार 
यूएस ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका भी अंतिम चार में पहुंच गई। दुनिया की नंबर पांच खिलाड़ी जापान की ओसाका ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए लातविया की अनास्तासिजा सेवस्तोवा को 3-6, 6-0, 6-4 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे तीस मिनट तक चला। अब ओसाका की भिड़ंत यूक्रेन की लेसिया सुरेंको से होगी, जिन्होंने इस्टोनिया की एनेंट कोंटेविट को 7-5, 6-3 से मात दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें