विश्व की नंबर दो खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने क्रोएशिया की खिलाड़ी पेट्रा मार्टिच को हराकर डब्ल्यूटीए झेंगझू ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में चेक गणराज्य की 27 साल की शीर्ष वरीय प्लिस्कोवा ने सातवीं वरीय पेट्रा मार्टिच को 6-3 और 6-2 से हराकर करियर का अपना 15वां खिताब जीता।
इससे पहले दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा शनिवार को डब्ल्यूटीए झेंगझू ओपन में गैर वरीय अजला तोमलजानोविच को 6-3 6-2 से शिकस्त देकर वर्ष में पांचवें फाइनल में पहुंची।