फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच हुए सबसे बड़े उटलफेर के शिकार, खाचानोव ने जीता पेरिस मास्टर्स का खिताब

Sun, 04 Nov 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Novak Djokovic-khachanov
विज्ञापन

कारेन खाचानोव ने रविवार को पेरिस मास्टर्स के फाइनल में विश्व के नंबर-1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को हरा दिया। इस जीत के साथ ही 22 वर्षीय खाचानोव ने अपने करियर का पहला एटीपी मास्टर्स 1000 का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि एक घंटे 37 मिनट चले इस मुकाबले में खाचानोव ने जोकोविच को सीधे सेटों में 7-5, 6-4  हराया।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि गत शनिवार को सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को सेमीफाइनल में 7-6 (8/6), 5-7, 7-6 (7/3) से हराकर फाइनल का सफर तय किया था। वहीं, रूस के 22 साल के खाचनोव ने ऑस्ट्रिया के छठी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम को 6-4, 6-1 से हराकर पहली बार मास्टर्स फाइनल में प्रवेश किया था।

बता दें कि 2015 से जोकोविच 20 बार के ग्रैंडस्लेम चैंपियन फेडरर से एक बार भी हारे नहीं हैं।

जीत के बाद खुशी से लबरेज कारेन खाचानोव ने कहा, 'जोकोविच के खिलाफ जीतना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। साल का आखिरी खिताब मैने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच के खिलाफ जीता। ऐसा लग रहा जैसे पूरा संसार मैने जीत लिया।'
विज्ञापन


वहीं, जोकोविच ने कहा, 'मैं फाइनल में पहुंचने से बहुत खुश हूं। मुझे बहुत अच्छा नहीं लगा लेकिन मुझे कारेन को बधाई देनी जानी चाहिए। वह इस ट्रॉफी का हकदार है और मुझे यकीन है कि हम भविष्य में उससे कई और मैच खेलेंगे।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें