फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनर पिछले 12 साल के सबसे युवा टेनिस चैंपियन, सोफिया ओपन के रूप में जीता करियर का पहला एटीपी टूर खिताब

Sun, 15 Nov 2020 11:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैनिक सिनर - फोटो : twitter@ROLEX
विज्ञापन

इटली के 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर पिछले 12 साल में एटीपी टूर खिताब जीतने वाले सबसे युवा चैंपियन बन गए। पहली बार किसी एटीपी फाइनल में खेलने वाले सिनर ने सोफिया ओपन में कनाडा के वासेक पोसपिसिल को 6-4,3-6,7-6 से शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले जापान के केई निशिकोरी ने 2008 में 18 साल की उम्र में डेलरे बीच ओपन की ट्रॉफी जीती थी। वहीं सिनर छठे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सत्र में पहली बार कोई एटीपी टूर खिताब जीता।

विज्ञापन


30 में से जीते 19 मैच : 
सिनर ने इस सत्र में कुल 30 मैच खेले जिसमें से 19 जीते और 11 हारे। इस दौरान उन्होंने शीर्ष दस में शुमार तीन खिलाड़ियों को भी हराया।

पहुंचेंगे 37वें नंबर पर : 
इस खिताब के साथ सिनर सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ 37वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। अभी वह 44वें नंबर पर हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें