फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italian Open Tennis: कार्लोस अल्कारेज इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में, कोको गॉफ ने भी अंतिम चार में बनाई जगह

Thu, 15 May 2025 08:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्कारेज ने अपनी सर्विस पर आठ में से छह ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए ड्रैपर के खिलाफ 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्लोस अल्कारेज ने जैक ड्रैपर की कड़ी चुनौती के बावजूद सीधे सेट में जीत के साथ बुधवार को यहां इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को सीधे सेट में हराकर महिला एकल के अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्कारेज ने अपनी सर्विस पर आठ में से छह ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए ड्रैपर के खिलाफ 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। अल्कारेज अगले दौर में गत चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव और लोरेंजो मुसेटी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

गॉफ ने एंड्रीवा को 6-4, 7-6 से हराकर तीसरी बार इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया। गॉफ की 18 साल की ऍड्रीवा के खिलाफ यह चार मैच में चौथी जीत है। उन्होंने इससे पहले 2023 में फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन तथा दो हफ्ते पहले मैड्रिड में भी एंड्रीवा को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉफ अगले दौर में नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका और झेंग किनवेन के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें