विश्व की दूसरे नंबर की टेनिस स्टार रूस की मारिया शारापोवा अपनी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण कोरिया में कैरोलीन वोज्नियास्की के खिलाफ आयोजित प्रदर्शनी मैच में हिस्सा नहीं लेंगी। शारापोवा को सोल में शुक्रवार को डेनमार्क की वोज्नियास्की के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेना था। शारापोवा ने कहा, ‘मैं कोरिया में सभी से माफी मांगना चाहती हूं। मैं प्रदर्शनी मैच में नहीं खेल पाऊंगी। मेरी गर्दन में काफी दर्द है और डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट करने के बाद मुझे अगले कुछ दिनों तक नहीं खेलने की सलाह दी है।’