भारत के लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और महेश भूपति मौजूदा एटीपी टेनिस रैंकिंग में अपनी पिछली रैंकिंग पर कायम हैं। पुरुष डबल्स रैंकिंग में पेस पांचवें, बोपन्ना 14वें और भूपति 15वें स्थान पर बने हुए हैं। लंदन ओलंपिक में पेस के साथ जोड़ी बनाने वाले विष्णुवर्धन नौ स्थान के नुकसान से 217वें स्थान पर लुढ़क गए।
सिंगल्स में युकी भांबरी दो स्थान के फायदे से 218 नंबर पर हैं और वह भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं। महिलाओं के डबल्स में सानिया मिर्जा 18वें स्थान पर बरकरार है जबकि सिंगल्स में एक स्थान के फायदे से 248वें पायदान पर पहुंच गईं।