ब्यूनस आयर्स में भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने अपने एटीपी करियर की सबसे बडी जीत दर्ज की। दुनिया के 150वें नंबर के खिलाड़ी नागाल ने अर्जेंटीना ओपन एटीपी टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त चिली के क्रिस्टियन गारिन को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गारिन विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर पर हैं। नागल का सामना अब स्पेन के अलबर्ट रामोस विनोलास से होगा जिन्होंने जर्मनी के डोमनिक कोफेर को 7-5, 6-4 से पराजित किया। एटीपी टूर स्तर पर हरियाणा के नागल पहली बार अंतिम आठ में पहुंचे।