महिलाओं में इलिना स्वितोलिना और बियांका एंड्रीस्क्यू सेमीफाइनल में पहुंच गईं। 18 वर्षीय बियांका ने क्वार्टर फाइनल में दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गर्बाने मुगुरूजा को 6-0, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया। स्वितोलिना ने मार्केटा वोनद्रोसोवा को 4-6,6-4, 6-4 से पराजित किया। अब यह दोनों फाइनल का टिकट कटाने के लिए आमने-समाने होंगी।
=एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए चाइना मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 104वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने दक्षिण कोरिया के हां यंग वूंग 21-14, 21-15 से पराजित किया। उत्तराखंड के 17 वर्षीय सेन ने यह मुकाबला 46 मिनट में अपने नाम किया। अब उनकी टक्कर चीन के झोउ झेक्की से होगी।