फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया की चार साल बाद फेड कप में वापसी, 33 वर्षीय खिलाड़ी ने जीते हैं छह युगल ग्रैंड स्लैम खिताब

Tue, 24 Dec 2019 10:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पांच सदस्यीय भारतीय टीम में रैना और थांडी भी  
  • 06 युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं सानिया ने अब तक 
  • 41 डब्ल्यूटीए और चार आईटीएफ खिताब जीते हैं 
  • 2015 में रही हैं दुनिया की नंबर एक युगल महिला टेनिस खिलाड़ी
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युगल स्टार सानिया मिर्जा की चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में वापसी हुई है। भारतीय को ओसियाना/एशिया जोन में चीन और चीनी ताइपे के ग्रुप में रखा है। यह मुकाबला चीन में डोंगगुआन में चार से आठ फरवरी तक खेले जाएंगे। उन्होंने आखिरी वह 2016 में फेड कप खेला था। 33 वर्षीय सानिया के अलावा पांच सदस्यीय टीम में देश की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना भी हैं। पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विशाल उप्पल टीम के कप्तान जबकि पूर्व फेड कप खिलाड़ी अंकिता भांबरी कोच होंगी।  

विज्ञापन


टीम: सानिया मिर्जा, अंकिता, रिया भाटिया, रुतुजा भोसले और करमन कौर थांडी, सौजन्या बाविसेट्टी (रिजर्व)। 

दो साल पहले खेला था अंतिम टूर्नामेंट

सानिया ने दो साल से कोई मुकाबला नहीं खेला है। वह मां बनने के बाद वापसी करेंगी। उन्होंने अपना आखिरी टूर्नामेंट 2017 से चाइना ओपन के रूप में खेला था जिसमें उन्हें और उनकी जोड़ीदार पेंग शुआई को सेमीफाइनल में हार मिली थी। 
विज्ञापन

होबर्ट इंटरनेशनल से लौटेंगी कोर्ट पर

सानिया 11 से 18 जनवरी तक  होने वाले होबर्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगी। वह दुनिया की 38वें नंबर की यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ जोड़ी बनाकर उतरेंगी। सानिया छह ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीत चुकी है जिनमें तीन मिश्रित युगल शामिल है। वह दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी भी रही ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें