फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया की निगाहें वापसी पर, बोलीं- 'टेनिस मेरी जिंदगी, इसने मुझे सबकुछ दिया है'

Sat, 09 Feb 2019 09:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
विज्ञापन

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बेटे के जन्म के बाद अब साल के अंत तक खेल में वापसी करने की योजना बना रही हैं। 32 साल की खिलाड़ी ने अंतिम टूर्नामेंट अक्तूबर 2017 में चाइना ओपन खेला था, जिसमें उन्हें घुटने में चोट लग गई थी और वह पिछले साल के शुरू में टूर्नामेंट में नहीं खेली थीं। 

विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में सानिया ने बेटे को जन्म दिया था और इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि अब वह खेल में वापसी करना चाहती हैं और वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगी। 
'द हिंदू' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने कहा, 'वापसी की संभावना साल के अंत तक है। अगले दस दिन में मेरा ट्रेनर आ रहा है। अब मैंने वजन कम कर लिया है, अब टेनिस के लिये विशेष ट्रेनिंग करूंगी।'
विज्ञापन


सानिया ने कहा, 'मैं अभी 32 साल की हूं और टेनिस खिलाड़ी के तौर पर मैं इतनी युवा नहीं हूं। लेकिन अगर मैं कोशिश नहीं करूंगी तो मुझे पछतावा होगा। टेनिस मेरी जिंदगी है, इसने मुझे सबकुछ दिया है। अब भी मुझमें कुछ टेनिस बचा है।'

उन्होंने कहा कि वह जर्मनी की 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली महान खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ से प्रेरणा लेती हैं जिन्होंने काफी कुछ शादी और बच्चे के जन्म के बाद ही हासिल किया। 

सानिया ने कहा, 'स्टेफी ग्राफ को देखकर अब भी मैं हैरान हो जाती हूं। वह बेहतरीन उदाहरण है क्योंकि लोग कहते हैं कि एक महिला को सबकुछ नहीं मिल सकता लेकिन उन्होंने सबकुछ हासिल किया। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। वह महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने शादी और बच्चे होने के बाद जिंदगी में काफी चीजें हासिल कीं।' अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए सानिया ने कहा कि जान मैकनरो उनके पसंदीदा हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें