फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस-भूपति और भारतीय टेनिस का भविष्य?

Tue, 16 Oct 2012 03:10 PM IST
इंटरनेट डेस्क/विक्रांत चतुर्वेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस को पेस और भूपति ने कई खिताब दिलाए है और टेनिस की दुनिया में भारत को पहचान दिखाने में भी अहम भूमिका अदा की है। लेकिन जब भारत के लिएंडर पेस और रादेक स्टेपानेक की जोड़ी का शंघाई मास्टर्स के फाइनल में सामना हमवतन जोड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना से हुआ तो टेनिस प्रेमी समझ नहीं पा रहे थे कि उन्हें आखिर समर्थन किसका करना चाहिए।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक के पहले भूपति और बोपन्ना ने पेस के साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया था तभी से एक सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि क्या इन खिलाड़ियों की अहम की लड़ाई में भारतीय टेनिस को नुकसान हो रहा है? अब टेनिस प्रेमी इस बात से परेशान है कि सही क्या है और गलत क्या है?

हाल ही में टेनिस संघ के भीतर भी काफी घमासान चला जिस कारण से भारतीय टेनिस की छवि पर असर तो पड़ा ही है। हमारे देश में टेनिस धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि अगर इन खिलाड़ियों ने अपने अहम की लड़ाई को नहीं छोड़ा तो इससे भारतीय टेनिस जरूर प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें