भारतीय टेनिस जगत के दिग्गज खिलाड़ी रहे अख्तर अली का कोलकाता में निधन हो गया। 50 के अंतिम और 60 के मध्य दशक तक वह भारतीय डेविस कप टीम के अहम सदस्य रहे। 81 साल की उम्र में आखिरी सांस लेने वाले अख्तर सिंग्लस और डबल्स दोनों ही फॉर्मेट के उस्ताद थे। रामनाथ कृष्णन, नरेश कुमार और प्रेमजीत लाल के साथ वह खेला करते थे। 1955 में अली ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप जीती थी। इसी साल जूनियर विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।