फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम ने जूनियर डेविस कप में इंडोनेशिनया को 3-0 से हराया

Tue, 09 Apr 2019 09:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेविस कप - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय जूनियर डेविस कप टीम ने अजय मलिक के शानदार प्रदर्शन से एशियाई ओसियाना फाइनल क्वालीफाईंग मैच में मंगलवार को यहां इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। अजय ने पहले एकल मैच में मोह गुनवान तिरसमुवानतारा को 6-4, 6-2 से हराकर भारत को शानदार शुरूआत दिलायी।

विज्ञापन


सुशांत डबास ने दूसरे एकल में नुवाल्दो जाति अगार्ता को पराजित करके भारत को अजेय बढ़त दिलायी। इसके बाद युगल औपचारिक रह गया था जिसमें अजय और दिवेश गहलौत ने अगार्ता और लक्की चंद्रा कुर्निवान को 6-7(6) 6-2 10-4 से हराया। भारत अब आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा जो ग्रुप में शीर्ष पर रहने का दावेदार है।

विज्ञापन

इनपुट: भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें