फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai Open: तीन साल बाद होगी चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की वापसी, डब्ल्यूटीए कैलेंडर में हुआ शामिल

Mon, 16 Jun 2025 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

यह टूर्नामेंट पिछली बार 2022 में डब्ल्यूटीए कैलेंडर में शामिल किया गया था जब चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्टोवा एकल चैंपियन बनी थीं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत एक बार फिर से चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) ने इस बात की घोषणा की है कि तीन साल बाद इस डब्ल्यूटीए 250 टूर्नामेंट की वापसी हो रही है जिसका मुख्य ड्रॉ 27 अक्तूबर से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट पिछली बार 2022 में डब्ल्यूटीए कैलेंडर में शामिल किया गया था जब चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्टोवा एकल चैंपियन बनी थीं।
विज्ञापन


टीएनटीए के अध्यक्ष विजय अमृतराज ने कहा, आखिरकार तमिलनाडु सरकार और एसडीएटी (तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण) के मजबूत समर्थन की बदौलत चेन्नई में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल/टेनिस प्रतियोगिता को लाने के हमारे प्रयास सफल हुए। इस प्रतियोगिता का प्रसारण एक प्रमुख खेल चैनल पर किया जाएगा। मैं इस आयोजन को सफल बनाने में चेन्नई के खेल प्रेमियों की उत्साही भागीदारी की आशा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें