फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेड कपः कोरिया से हारकर चौथे स्थान पर रहा भारत

Sat, 09 Feb 2019 08:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकिता रैना - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारत फेड कप के अंतिम क्लासिफिकेशन मुकाबले में शनिवार को यहां कोरिया से 1-2 हार कर चौथे स्थान पर रहा। भारतीय टीम को करमन कौर थांडी की कमी खली जो चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सकी।

विज्ञापन


कप्तान विशाल उप्पल ने करमन की जगह राष्ट्रीय चैम्पियन महक जैन को मौका दिया। फेड कप में पदार्पण कर रही महक ने पूरी कोशिश की लेकिन ना रि किम की चुनौती से पार नहीं पा सकी। भारतीय खिलाड़ी को 2-6 6-3 1-6 से शिकस्त मिली। 

इसके बाद अंकिता रैना ने दूसरे एकल मुकाबले में सुनाम जिओंग को 6-3 6-3 से हारकर भारत की वापसी कराई। भारत को जीतने का दारोमदार युगल में अंकिता और प्रार्थना थोंबारे के कंधे पर था लेकिन कोरिया की सु जेओंग जांग और किम जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 6-4 6-4 से मात दी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें