फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup 2018: एशिया स्तर पर पांच साल में पहली बार हार की कगार पर भारत

Fri, 06 Apr 2018 11:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
विज्ञापन

भारतीय डेविस कप टीम एशिया स्तर पर पिछले पांच साल में पहली बार हार के कगार पर पहुंच गई है। एशिया-ओसियाना ग्रुप में चीन के खिलाफ भारतीय टीम को दोनों एकल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे दौर के पहले दिन रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल जीत दर्ज करने में असफल रहे। 

विज्ञापन


पेट में मामूली चोट के कारण युकी भांबरी के हटने के बाद रामनाथन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन वह चीन के उदीयमान यिबिंग वू से  6-7(4), 4-6 से मुकाबला गंवा बैठे। हाल में जूनियर विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज रहे 18 साल के चीनी खिलाड़ी ने पिछले वर्ष यूएस ओपन में जूनियर एकल और युगल खिताब जीते थे। 

रामनाथन के हारने के बाद युवा खिलाड़ी नागल के कंधों पर भारत को वापसी कराने का दारोमदार था। लेकिन वह 247वें रैंक के खिलाड़ी जे झांग के हाथों 4-6,1-6 से मुकाबला गंवा बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं दिखी जीत की भूख

‘दोनों ने निराशाजनक खेल का प्रदर्शन किया। उनमें (जीत के लिए) कोई भूख, कोई जद्दोजहद और न ही कोई आक्रमकता दिखी।’ -महेश भूपति, गैर खिलाड़ी कप्तान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें