भारतीय लड़कों ने दक्षिण कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात देकर 22वें एशियाई जूनियर एवं कैडेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। साथ ही नवंबर में थाईलैंड में होने वाली विश्व जूनियर चैंपियनशिप का टिकट भी कटा लिया। फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा जिसने एक अन्य मुकाबले में चीनी ताइपे को 3-0 से हराया। भारतीय टीम में मानुष शाह, रेगन अल्बुकर्क और अनुक्रम जैन शामिल हैं।