फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विम्बलडन में खिताब जीतने की है ख्वाहिशः सानिया

Tue, 04 Dec 2012 04:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनियाभर में भारतीय महिला टेनिस का झंडा बुलंद करने वाली सानिया मिर्जा विम्बलडन खिताब जीतना चाहती हैं। हालांकि सानिया ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी सारे टूर्नामेंट नहीं जीत सकता है इसलिए लोगों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। सानिया ने ‘गोंडवाना कप’ के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकार के एक सवाल के जवाब में कहा, मैं विम्बलडन ग्रैंड स्लैम में खिताब जीतना चाहती हूं। खेलने की ख्वाहिश तो पूरी हो गई, अब मैं इसे जीतना चाहती हूं।
विज्ञापन


सानिया ने कहा कि देश के टेनिस खिलाड़ियों ने इस साल काफी प्रतियोगिताएं जीती हैं इसलिए लोगों को सकारात्मक सोच रखते हुए खिलाड़ियों के अच्छे खेल को देखना चाहिए। उन्होंने कहा, यह सच है कि टेनिस महिलाओं के लिए कठिन खेल है और लड़कियां इसमें कम आती हैं।

तो ‘इंटीरियर डेकोरेटर’ होतीं सानिया
एक सवाल के जवाब में सानिया ने कहा कि यदि वह टेनिस खिलाड़ी नहीं होती तो ‘इंटीरियर डेकोरेटर’ होतीं। उन्होंने कहा कि टेनिस के बाद उन्हें क्रिकेट पसंद है और सचिन तेंदुलकर उनके पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से महिला टेनिस में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाली सानिया ने कहा, टेनिस को लेकर भारतीय लोगों की सोच बदल रही है। मैं चाहती हूं कि इस खेल में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें