फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लाल बजरी के बादशाह‘ राफेल नडाल कैसे बने US OPEN चैंपियन?

Mon, 09 Sep 2019 06:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाल बजरी के बादशाह माने जाने वाले राफेल नडाल को यूएस ओपन के हार्डकोर्ट पर कामयाबी रातोंरात नहीं मिली है बल्कि इसके पीछे उनके जुझारूपन, लगन और मेहनत की लंबी दास्तान है। रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर नडाल ने चौथा अमेरिकी ओपन खिताब जीता। वह ओपन युगल में फ्लशिंग मीडोस पर पांच बार खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर, पीट सम्प्रास और जिम्मी कोनोर्स से एक खिताब पीछे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी ओपन में पहले पांच बार में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सके नडाल ने कहा, ‘अपने करियर की शुरुआत में मैने यहां कठिन दौर देखा है और मैच हारा हूं।’ उस दौरान नडाल ने दूसरे ग्रैंडस्लैम भले ही जीते, लेकिन यूएस ओपन में आठवें प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां अच्छा लगता है। यहां का माहौल पसंद है और यहां काफी ऊर्जावान महसूस करता हूं।’

करियर के लिये खतरा बनी घुटने की चोट को धता बताकर इस उम्र में खिताब जीतने वाले नडाल अब फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताबों से एक खिताब ही पीछे हैं। उन्होंने हालांकि आंकड़ों की बाजीगरी में पड़ने से इनकार करते हुए कहा, ‘निश्चित तौर पर मैं सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतना चाहता हूं, लेकिन नहीं भी जीतूंगा तो भी चैन की नींद सो सकूंगा।’
विज्ञापन


नडाल अभी तक 10 फ्रेंच ओपन, चार अमेरिकी ओपन, दो विम्बलडन और एक ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत चुके हैं। उन्होंने आठ बरस की उम्र में अंडर 12 क्षेत्रीय खिताब जीता और 15 वर्ष में पेशेवर बन गए। उन्होंने 19 साल में पहला फ्रेंच ओपन खिताब 2005 में पदार्पण के साथ ही जीता।

आंद्रे अगासी के अलावा नडाल ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कैरियर ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल स्वर्ण जीता है। नडाल ने 2008 में बीजिंग में ओलंपिक स्वर्ण जीता था। घुटने और कलाई की चोट के कारण वह नौ बार ग्रैंडस्लैम नहीं खेल सके थे। वह 2015 और 2016 में ग्रैंडस्लैम फाइनल नहीं खेल सके थे तो लोगों को लगा कि अब उनका करियर खत्म हो चुका है। इसके बाद वह 2017 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहुंचे हालांकि फेडरर से हार गए, लेकिन जून में रिकॉर्ड 10वीं बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें