स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और उनके जोड़ीदार ब्रिटेन के जेमी मरे ने हाओ-चिंग चान और माइकल वीनस की जोड़ी को हराकर शनिवार को यूएस ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता। हिंगिस-मरे ने मैच पॉइंट के लिए जोरदार फाइट करते हुए 6-1, 4-6 (10-8) से मैच जीता।
शीर्ष वरीय हिंगिस-मरे की जोड़ी ने तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ अब अपना रिकॉर्ड 10-0 कर लिया है। हिंगिस-मरे ने इससे पहले साथ में विंबलडन खिताब जीता था।
ये भी पढ़ें : स्लोन स्टीफेंस बनीं यूएस ओपन की नई क्वीन, मेडिसन कीज को दी मात
महिला सिंगल्स की पूर्व नंबर-1 और 20 साल पहले यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली हिंगिस ने अपने जोड़ीदार जेमी मरे की तारीफ की। बता दें कि वर्ल्ड नंबर-2 एंडी मरे के भाई हैं जेमी। हिंगिस ने कहा, 'जेमी के साथ खेलने में अच्छा लगता है। वो अच्छे पार्टनर हैं। अंत में उन्होंने ही हमें खिताब जिताया।'