अंतरराष्ट्रीय टेनिस हाल आफ फेम से बाब हेविट को निलंबित कर दिया गया है। उनके निलंबन का कारण उनके ऊपर लगे शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को बताया गया है। इस संबंध में द हाल की कार्यकारी समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बाब हेविट को सर्वसम्मति के बाद इस सम्मान से बेदखल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में शोषित महिलाओं से बात की गई और उनके बयानों के आधार पर समिति ने यह निर्णय लिया है।
द हाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क स्टेनिंग ने उनसे सम्मान छीने जाने की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि बाब हेविट ने अपने कैरियर के दौरान 15 युगल ग्रैंड स्लैम जीते है और उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था।