फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान टेनिस खिलाड़ी बिली को मिला सम्मान, 'बिली जीन किंग' कप के नाम से जाना जाएगा फेड कप

Fri, 18 Sep 2020 12:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

टेनिस जगत में बृहस्पतिवार को एक बड़ा बदलाव किया गया। यहां फेड कप का नाम अब अमेरिका की महान महिला टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग के नाम पर कर दिया गया। बिली को सम्मान देने के लिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का नाम बदलकर 'बिली जीन किंग कप' कर दिया गया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह पहला बड़ा वैश्विक टीम टूर्नामेंट होगा जो एक महिला के नाम पर होगा।

बिली ने समानता और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन लड़ाई लड़ी, जिसने आने वाली पीढ़ियों के लिए नींव रखी। 76 साल की बिली ने कहा, ‘मैं अब भी हैरान हूं।' उन्होंने कहा, ‘यह सचमुच सम्मान की बात है और यह एक जिम्मेदारी भी है। यह शानदार है।’

बिली ने 12 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब अपने नाम किए थे, जिसमें से छह विम्बलडन ट्राफियां शामिल हैं। उन्होंने कुल 39 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते जिसमें 16 महिला युगल और 11 मिश्रित युगल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें