फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन : तमारा की सेमीफाइनल में टक्कर पाव्ल्यूचेंकोवा से

Wed, 09 Jun 2021 07:32 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जिदनसेक ने क्वार्टर फाइनल में बडोसा तो अनास्तासिया ने रेबकिना को दी मात  
  • पहली स्लोवेनियाई खिलाड़ी हैं तमारा किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में पहुंचने वालीं 
  • 52वें प्रयास में पाव्ल्यूचेंकोवा ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ीं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की 85वें नंबर की खिलाड़ी तमारा जिदनसेक किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली स्लावेनियाई महिला खिलाड़ी बन गई। इससे पहले कभी किसी ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ने वाली जिदनसेक ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 23 वर्षीय स्पेन की पोउला बडोसा को तीन सेट के मुकाबले में 7-5, 4-6, 8-6 से पराजित किया।

विज्ञापन


यह मुकाबला दो घंटे 26 मिनट तक चला। जिदनसेक का सामना रूस की 31वें नंबर की खिलाड़ी अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा से होगा। पाव्ल्यूचेंकोवा ने कजाखस्तान की 21 वर्षीय इलिना रेबकिना को 6-7, 6-2, 9-7 से बाहर का रास्ता दिखाया।

2007 में पहला ग्रैंड स्लैम मुकाबला खेलने वाली 29 वर्षीय पाव्ल्यूचेंकोवा 52वें  प्रयास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं हैं। पाव्ल्यूचेंकोवा का अपनी युगल जोड़ीदार रेबकिना के खिलाफ यह मैच दो घंटे 33 मिनट तक चला।  
विज्ञापन


इगा ने किया मार्ता को बाहर 
गत चैंपियन पोलैंड की इगा स्वितेक यूक्रेन की मार्ता कोस्त्यूक को आसानी से 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। अब अगले दौर में इगा का सामना ग्रीस की 17वें नंबर की मारिया सकारी से होगा। आठवें नंबर की इगा अब टूर्नामेंट में शीर्ष दस में शुमार महिलाओं में से एकमात्र खिलाड़ी हैं।

इगा ने रोलां गैरां में लगातार 22 सेट जीते हैं। इगा अगर खिताब बचाने में सफल रहती हैं तो वह पिछले 14 वर्षों में पेरिस में ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी। इससे पहले बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स ने 2005, 06 और 07 में लगातार तीन खिताब जीते थे।   

ज्वेरेव से 90 मिनट में हारे मैराथनमैन फोकिना 
पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम का क्वार्टर फाइनल खेल रहे 22 वर्षीय मैराथनमैन एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों डेढ़ घंटे में ही 6-4, 6-1, 6-1 से हारकर बाहर हो गए। स्पेनिश खिलाड़ी फोकिना का नार्वे के कैस्पर रूड के खिलाफ तीसरे दौर का पांच सेट का मुकाबला चार घंटे 35 मिनट तक और बोटिक वान के खिलाफ दूसरे दौर का इतने ही सेट का मुकाबला तीन घंटे 42 मिनट तक चला था। पर ज्वेरेव के खिलाफ फोकिना ने पहले सेट में कुछ संघर्ष दिखाया पर अगले दोनों सेट में कुछ नहीं कर पाए।

ज्वेरेव पहली बार रोलां गैरां जबकि कुल तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वह माइकल स्टिच (1996) के बाद पिछले 25 वर्षों में यहां अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले जर्मनी खिलाड़ी हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब ज्वेरेव का सामना स्टेफानोस सितसिपास और दानिल मेदवेदेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

बियांका अपने कोच से हुईं अलग 
पेरिस। दुनिया की नंबर सात खिलाड़ी कनाडा कि बियांका एंद्रेस्कु अपने कोच सिल्वेन ब्रूनो से अलग हो गईं। सिल्वेन ने बियांका को 2019 में यूएस ओपन चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। बियांका फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में बाहर हो गई थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारी दोस्ती हमेशा के लिए रहेगी। हमने एक-साथ रहते जो कुछ भी हासिल किया उसके लिए मैं उनकी अभारी हूं। सिल्वेन एक कोच से अधिक मेरे परिवार की तरह थे। सिल्वेन चार साल तक बियांका के कोच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें