फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपनः विश्व के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे को हराकर फाइनल में पहुंचे वावरिंका

Fri, 09 Jun 2017 11:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
स्टेन वावरिंका
विज्ञापन
विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी और तीन बार के ग्रेंडस्लैम विजेता स्टेन वावरिंका ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ग्रेट बिट्रेन के एंडी मरे को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। जहां उनका मुकाबला लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल और डोमोनिक थिएम के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। स्विजरलैंड में वावरिंका ने एंडी को पांच सेट तक चले मुकाबले में 7-6, 3-6, 7-5, 6-7, 1-6 से हराया।
विज्ञापन


वावरिंका ने अभी तक तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं। जिनमें उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में फ्रेंच ओपर और 2016 में यूएस ओपन जीता था। वहीं एंडी फ्रेंच ओपन में गत उपविजेता रह चुके है।

अगर दूसरे सेमीफाइनल को नडाल जीतने में सफल रहते हैं तो खिताबी मुकाबला काफी रोमांचकारी रहने की उम्मीद है। विश्व के नंबर चार के खिलाड़ी स्‍पेन के राफेल नडाल ने नौ बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें