फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open 2020: नडाल, थिएम और हालेप अगले दौर में, वावरिंका और बोपन्ना हारे

Sat, 03 Oct 2020 07:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

रिकॉर्ड 13वें रोलां गैरां खिताब के लिए खेल रहे दिग्गज राफेल नडाल ने स्टेफनो ट्रावेलिया को आसानी से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने ट्रावेलिया को 6-1, 6-4, 6-0 से हराया। अगले दौर में नडाल का सामना अमेरिका के 20 वर्षीय सबेस्टियन कोर्डा से होगा।

विज्ञापन


अमेरिकी ओपन चैंपियन डोमीनिक थिएम ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के चौथे दौर में जगह बनाई जबकि महिला एकल में शीर्ष वरीय सिमोना हालेप भी सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करने में सफल रहीं। पिछले दो फ्रेंच ओपन फाइनल में राफेल नडाल के हाथों शिकस्त झेलने वाले तीसरे वरीय आस्ट्रिया के थीम ने कैस्पर को दो घंटे और 15 मिनट में 6-4, 6-3, 6-1 से हराया।

उधर फ्रांस के ह्यूगो गैस्टन ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका को हरा दिया। पांच सेट के मुकाबले में गैस्टन ने वावरिंका को 2-6, 6-3, 6-3, 4-6 और 6-0 से हराया। अब गैस्टन की भिड़ंत डोमिनिक थिएम से होगी।
विज्ञापन


रोमानिया की हालेप को अमेरिका की 25वीं वरीय अमांडा एनिसिमोवा को हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। पिछले साल फ्रेंच ओपन में अमांडा के खिलाफ हार का सामना करने वाली हालेप ने सिर्फ 54 मिनट में 6-0, 6-1 से जीत दर्ज करने चौथे दौर में प्रवेश किया। अमांडा ने हालेप के सात के मुकाबले 32 सहज गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के लिए चुनौती पेश कर रही हालेप की यह लगातार 17वीं जीत है जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

रोलां गैरो में 2018 में खिताब जीतने वाले हालेप अगले दौर में पोलैंड की इगा स्वियाटेक से भिड़ेंगी जिन्होंने कनाडा की यूजनी बूचार्ड को 6-3, 6-2 से हराया। तीसरी वरीय यूक्रेन की एलिन स्वितोलिना भी रूस की 27वीं वरीय एकातेरिका अलेक्जेंड्रोवा को 6-4, 7-5 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रही जबकि अर्जेन्टीना की नादिया पोडोरोस्का ने स्लोवाकिया की अन्ना कैरोलिना शिमिदलोवा को 6-3, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

भारतीय चुनौती समाप्त, बोपन्ना पहले दौर में हारे

रोहन बोपन्ना - फोटो : ट्विटर
अनुभवी रोहन बोपन्ना के पुरुष युगल के पहले दौर में हार जाने के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी कनाडा के वासेक पोसपिसिल और अमेरिका के जैस सॉक के सामने खास चुनौती पेश नहीं कर पाई और 51 मिनट तक चले मैच में 2-6, 2-6 से हार गयी।

बोपन्ना और शापोवालोव को दोनों सेट में एक-एक बार ब्रेकप्वाइंट लेने का मौका मिला लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाये जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी टीम ने दोनों सेट में दो-दो ब्रेक प्वाइंट लिए। शापोवालोव को एकल में पांच सेट तक चले मुकाबले में स्पेन के राबर्टो कार्बालेस बिएना से 7-5, 6-7 (5/7), 6-3, 3-6, 8-6 से हारने के बाद युगल मैच खेलना पड़ा जिसका असर उनके खेल पर भी दिखा।

इस कनाडाई खिलाड़ी ने एकल के बाद युगल मैच कराने पर आयोजकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'पांच घंटे तक एकल मैच खेलने के बाद मैं युगल मैच खेलने के लिये कैसे उतर सकता था। वह भी पहले दौर का मैच। उन्हें इसका बेहतर कार्यक्रम बनाना चाहिए था। मेरे कहने का मतलब है कि यह स्वीकार्य नहीं है।'

इससे पहले भारत के एक अन्य खिलाड़ी दिविज शरण और दक्षिण कोरिया के उनके जोड़ीदार क्वोन सून वू की गैरवरीतया प्राप्त जोड़ी बुधवार को क्रोएशिया के फ्रैंको स्कूगोर और अमेरिका के आस्टिन क्राइजेक से 2-6, 6-4, 4-6 से हार गयी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें