फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: मुश्किल समय में अल्कारेज को मिला नडाल और सिनर का साथ, चोट के कारण फ्रेंच से हटने को हुए थे मजबूर

Sat, 25 Apr 2026 03:54 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज चोट के कारण फ्रेंच ओपन से बाहर हो गए हैं। अब अल्कारेज को टेनिस जगत का समर्थन मिला है और राफेल नडाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने भरोसा जताया है कि अल्कारेज मजबूत वापसी करेंगे।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलाई की चोट की वजह से फ्रेंच ओपन 2026 से अपना नाम वापस लेने वाले स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को टेनिस जगत के दिग्गजों का समर्थन मिला है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल और मौजूदा समय में अल्कारेज के सबसे बड़े प्रतियोगी यानिक सिनर ने इस मुश्किल समय में अल्कारेज का समर्थन किया है। राफेल नडाल ने सोशल मीडिया के जरिए अल्कारेज का मनोबल बढ़ाया। 
विज्ञापन
Trending Videos

नडाल बोले- भरोसा है अल्कारेज जल्द वापसी करेंगे 
नडाल ने लिखा कि ऐसे कठिन समय खिलाड़ी की असली ताकत को सामने लाते हैं और उन्हें भरोसा है कि अल्कारेज जल्द ही पहले से भी मजबूत होकर वापसी करेंगे। नडाल का यह संदेश टेनिस समुदाय में काफी सराहा जा रहा है, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों के बीच खास रिश्ता माना जाता है। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर ने भी अल्कारेज के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि टेनिस को अल्कारेज जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है, क्योंकि उनके होने से खेल और रोमांचक बनता है।

दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल अल्कारेज को यह चोट बार्सिलोना में खेले गए एटीपी 500 टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले के दौरान लगी थी। शुरुआती जांच के बाद उन्होंने सावधानी बरतते हुए बड़े टूर्नामेंट से दूरी बनाने का फैसला किया। इस फैसले के साथ यह भी तय हो गया कि वह 2021 के बाद पहली बार पेरिस में होने वाले फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन

अल्कारेज ने की थी टूर्नामेंट से हटने की पुष्टि
अल्कारेज ने भी अपने फैंस को संदेश देते हुए कहा था कि मेडिकल टेस्ट के बाद टीम ने यही फैसला लिया कि फिलहाल उनके लिए आराम करना ही सही रहेगा। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का कठिन दौर है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह जल्द वापसी करेंगे। अल्कारेज हाल ही में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था। लेकिन चोट के कारण अब उन्हें महत्वपूर्ण रैंकिंग प्वाइंट गंवाने पड़ सकते हैं, क्योंकि रोम और फ्रेंच ओपन में वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें