फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: रोलां गैरो टेनिस प्रशंसकों को बेहतर डिजिटल अनुभव मुहैया कराएगा इंफोसिस

Mon, 28 Sep 2020 07:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इन्फोसिस - फोटो : infosys
विज्ञापन

भारत की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस और फ्रेंच टेनिस महासंघ ने सोमवार को नई तकनीक की घोषणा की जिसका इस्तेमाल इस साल रोलां गैरो में खेल के दौरान होगा। पिछले साल बंगलूरू की इस कंपनी ने रोलां गैरो को प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने के लिए तीन साल की साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किया था। रोलां गैरो को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


इंफोसिस ने जारी बयान में कहा, 'इंफोसिस का प्रौद्योगिकी मंच इस साल टूर्नामेंट के आभासी अनुभवों को सुविधाजनक बनाने और लाखों प्रशंसकों तक पहुंचने में मददगार होगा। यह बेहतर प्रशिक्षण के अलावा खिलाड़ियों और कोचों को विश्लेषण करने का मौका भी देगा। इसके साथ ही यह पत्रकरों के लिए भी मददगार होगा।'
विज्ञापन


इंफोसिस ने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोचों के लिए मोबाइल ऐप भी जारी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें