फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपनः नडाल रिकॉर्ड 11वें खिताब से दो कदम दूर, सेमीफाइनल में पोत्रो से होगी भिड़ंत

Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : file
विज्ञापन

बजरी के बादशाह राफेल नडाल रिकॉर्ड 11वें खिताब से दो कदम दूर हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने गुरुवार को अर्जेंटीना को डिएगो श्वार्टजमैन को चार सेट के मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-2, 6-2 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड  11वीं बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


नडाल ओपन ईरा में एक ही ग्रैंड स्लैम के 11वीं बार अंतिम चार में पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और जिमी कोनर्स ही ऐसा कर पाए हैं। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को स्पेनिश स्टार का सामना अर्जेंटीना के ही जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगा। पोत्रो ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 7-6, 5-7, 6-3, 7-5 से पराजित किया। पोत्रो नौ साल बाद रोलां गैरो के सेमीफाइनल में खेलेंगे। इससे पहले वह 2009 में पहुंचे थे।  

दूसरे दिन पूरा हुआ मुकाबला 
बुधवार को बारिश के चलते दोनों क्वार्टर फाइनल रोकने पड़े थे। तब पहला सेट डिएगो ने जीता था और दूसरे में नदाल 5-3 से आगे थे। डिएगो ने पहला सेट जीतने के साथ ही नदाल का 37 सेटों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भाी थाम दिया। गुरुवार को 16 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने डिएगो को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट जीतने के बाद अगले दोनों सेट में भी नदाल ने आसानी से जीतकर अगले दौर का टिकट कटाया। यह मुकाबाल तीन घंटे 42 मिनट तक चला। 
विज्ञापन


डोमिनिक के सामने होंगे मार्को 
दूसरा सेमीफाइनल सातवीं वरीय ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम और गैर वरीय इटली के मार्को सेचिनातो के बीच खेला जाएगा। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मार्को 40 वर्ष बाद किसी मेजर टूर्नामेंट के अंतिम चार में खेलने वाले पहले इटालियन खिलाड़ी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें