फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open : बोपन्ना-एबडेन ने बालाजी-वारेला को सुपर टाइब्रेकर में हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Tue, 04 Jun 2024 06:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

 इस अनुभवी जोड़ी ने एन श्रीराम बालाजी और एमए रेयेस वारेला मार्तिनेज की जोड़ी को सुपर टाइब्रेकर में हराकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने तीसरे दौर में 6-7, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एबडेन और बोपन्ना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष डबल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस अनुभवी जोड़ी ने एन श्रीराम बालाजी और एमए रेयेस वारेला मार्तिनेज की जोड़ी को सुपर टाइब्रेकर में हराकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने तीसरे दौर में 6-7, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

पिछड़ने के बाद की वापसी
पहले सेट में बालाजी और मैक्सिको के रेयेस ने 5-4 की बढ़त बना ली थी। उनके पास सेट जीतने का सुनहरा मौका था जब एबडेन का फोरहैंड पर शॉट बाहर निकल गया, लेकिन बालाजी ने भी यही गलती की। पहले सेट का फैसला टाइब्रेकर पर हुआ जिसमें बालाजी और रेयेस ने बाजी मारी। इसके बाद से हालांकि बोपन्ना और एबडेन ने दूसरे सेट में उन्हें कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला तीसरे सेट तक गया। इसमें बोपन्ना और एबडेन का अनुभव काम आया और विनर लगाकर एबडेन ने जीत पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में बालाजी को जोड़ीदार बना सकते हैं बोपन्ना
बोपन्ना ने अभी तक पेरिस ओलंपिक के लिये अपने जोड़ीदार का चयन नहीं किया है। बालाजी ने जरूर उन्हें अपने खेल से प्रभावित किया होगा। शीर्ष-10 में होने के कारण बोपन्ना ओलंपिक के लिए अपना जोड़ीदार चुन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें