फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में कोको गॉफ का सामना बोइसों से, जोकोविच और सिनर भी जीते

Thu, 05 Jun 2025 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

22 वर्ष की बोइसों 1989 के बाद अपने डेब्यू ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उस समय मोनिका सेलेस और जेनिफर कैप्रियाती ने यह कमाल किया था।
विज्ञापन
गॉफ और जोकोविच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ ने अमेरिका की ही मेडिसन कीज को 6-7, 6-4, 6-1 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोइ बोइसों से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मिर्रा आंद्रीवा को 7-6, 6-3 से हराया।
विज्ञापन


22 वर्ष की बोइसों 1989 के बाद अपने डेब्यू ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उस समय मोनिका सेलेस और जेनिफर कैप्रियाती ने यह कमाल किया था। वह 1999 विम्बलडन में एमेली मोरेस्मो के बाद ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा फ्रेंच खिलाड़ी हैं।

पुरूष वर्ग में नोवाक जोकोविच और नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनेर का सामना सेमीफाइनल में होगा। जोकोविच ने तीसरी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं सिनेर ने गैर वरीय अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-1, 7-5, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें