फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: गॉफ को हराकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं इगा स्वियातेक, खिताबी मुकाबले में पाओलिनी से टक्कर

Thu, 06 Jun 2024 08:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

शीर्ष रैंकिंग वाली स्वियातेक का लक्ष्य पेरिस में पांच साल में चौथी बार फ्रेंच ओपन का खिताब हासिल करना होगा। वह 2007-09 में जस्टिन हेनिन के बाद लगातार तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला बन सकती हैं।
विज्ञापन
स्वियातेक - फोटो : ATP/WTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगा स्वियातेक ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में कोको गॉफ को 6-2, 6-4 से हराकर रोलां गैरां में जीत का सिलसिला 20 मैचों तक पहुंचा दिया। शीर्ष रैंकिंग वाली स्वियातेक का लक्ष्य पेरिस में पांच साल में चौथी बार फ्रेंच ओपन का खिताब हासिल करना होगा। वह 2007-09 में जस्टिन हेनिन के बाद लगातार तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला बन सकती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

फ्रेंच ओपन में अपना चौथा खिताब जीतने की कवायद में लगी स्वियातेक ने तीसरी वरीयता प्राप्त गॉफ को 6-2, 6-4 से पराजित किया। इस तरह से वह जस्टिन हेनिन (2007 से 2009) के बाद रोलां गैरा पर लगातार तीन खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने से अब केवल एक कदम दूर है।

स्वियातेक ने गॉफ के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 11-1 कर दिया है। उन्होंने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार अमेरिकी खिलाड़ी को हराया। इनमें 2022 के फाइनल और पिछले साल के क्वार्टर फाइनल में दर्ज की गई जीत भी शामिल हैं।

पाओलिनी से फाइनल में सामना
अब तक चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन में अपने विजय अभियान को 20 मैच तक पहुंचा दिया है। शनिवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला इटली की 12वीं वरीय जैस्मीन पाओलिनी से होगा। पाओलिनी ने दूसरे सेमीफाइनल में रूस की गैरवरीयता प्राप्त 17 वर्षीय मीरा एंड्रीवा को 6-3, 6-1 से हराया।

एडवर्ड-सिगेमुंड ने फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता
एडवर्ड रोजर-वेसेलिन और लॉरा सिगेमुंड ने गुरुवार को यहां नील स्कुपस्की और डिजायर क्रॉजिक की जोड़ी को सीधे सेट में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का मिश्रित युगल का खिताब जीता। पहली बार किसी टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे फ्रांस के रोजर-वेसेलिन और जर्मनी की सिगेमुंड ने स्कुपस्की और क्रॉजिक की जोड़ी को 6-4, 7-5 से हराया। सिगेमुंड इससे पहले 2016 में अलग जोड़ीदार के साथ अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ओर 2020 में महिला युगल खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

ज्वेरेव सेमीफाइनल में, दूसरे सेमीफाइनल में अल्कारेज-सिनर की टक्कर
चौथी वरीय जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लगातार चौथी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोर को 6-4, 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत 2022 और 2023 के उपविजेता नॉर्वे के कैस्पर रूड से होगी। रूड को जोकोविच के चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के कारण सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय और ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन इटली के यानिक सिनर की टक्कर स्पेन के तीसरी वरीय कार्लोस अल्कारेज के साथ होगी।

11 मैचों से अपराजेय हैं ज्वेरेव
इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे ज्वेरेव पिछले 11 मैचों से अपराजेय हैं। वह हाल ही में इटालियन ओपन का खिताब जीतकर आए हैं। पहले दौर में महान राफेल नदाल को परास्त करने वाले ज्वेरेव को अब तक दो पांच सेटों के मुकाबले खेलने पड़े हैं। यहां वह सीधे सेटों जीते जरूर, लेकिन मिनोर ने महत्वपूर्ण मौके गंवाए नहीं होते तो ज्वेरेव यहां भी मुश्किल में होते। ज्वेरेव ने कहा कि यहां उनका सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 0-3 जरूर है, लेकिन आशा करता हूं कि मैं यहां जीत सकता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें