फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: नडाल की रोलां गैरां में 101वीं जीत, लगातार 17वीं बार दूसरे दौर में पहुंचे राफेल 

Wed, 02 Jun 2021 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लाल बजरी के बदशाह नडाल 2015 से यहां हारे नहीं हैं। वो पेरिस में 31वीं लगातार जीत दर्ज की है। नडाल अगर खिताब जीत जाते हैं तो यह उनकी 21वीं ट्रॉफी होगी और वह सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : twitter@atptour
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिकॉर्ड 14वें फ्रेंच ओपन के लिए खेल रहे स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने जीत के साथ आगाज किया। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय एलेक्सी पोपीरिन को 6-3, 6-2, 7-6 से हराकर लगातार 17वीं बार रोलां गैरां के दूसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने पेरिस की लाल बजरी पर लगातार 31वीं जबकि कुल 101वीं जीत दर्ज की। वह 2015 के बाद से यहां हारे नहीं हैं तब क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने मात दी थी। हालांकि अगले साल तीसरे दौर में चोट के चलते वह हट गए थे। यही नहीं 2016 के बाद सिर्फ तीन खिलाड़ी (डिएगो, डेविन गॉफिन, डोमिनिक थिएम) ही यहां उनसे कोई सेट जीत पाए हैं। अब बृहस्पतिवार को नडाल का सामना रिचर्ड गास्केट से होगा, जिन्होंने हुगो गैस्टन को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया। उसी दिन नडाल अपना 35वां जन्मदिन भी मनाएंगे तो वह इसका जश्न जीत से मनाना चाहेंगे। नडाल अगर खिताब जीत जाते हैं तो यह उनकी 21वीं ट्रॉफी होगी और वह सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी उनके और रोजर फेडरर के नाम 20-20 खिताब हैं। 
विज्ञापन


असलान और यामेर भी आगे बढ़े 
पहली बार रोलां गैरां और दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम में खेल रहे रूस के असलान करात्सेव ने जेनसन ब्रूकसबे को 6-3, 6-4, 6-4 से, यामेर ने रॉबर्टो कारबलेस को 6-4, 0-6, 4-6, 6-2,6-2 से, मैटियो बेरेटिनी ने टारो डेनियल को 6-0,6-4, 4-6, 6-4 से, डिएगो ने लू येन को 6-2, 6-2, 6-3 से, फिलिप ने फर्नांडो वर्दास्को को 7-6, 6-2, 2-6, 6-4 से, आंद्रेस सेप्पी ने फेलिस को 6-3, 7-6, 4-6, 6-4 से, जॉन लेनार्ड स्ट्रप ने आंद्रे रूबलेव को 6-3,7-6, 4-6, 3-6, 6-4 से, गेल मोनफिल्स ने अल्बर्ट रमोस को 1-6, 7-6, 6-4, 6-4 से, अल्जाज बेडेने ने एड्रियन मान्नरिनो को 7-5, 3-6, 7-5, 6-2 से, मार्को चेचिनातो ने यसुत्का यचियामा को 3-6, 6-1, 6-2, 6-4 से और एलेक्स डि मिनौर ने स्टेफनो को 6-2, 6-4, 7-6 से हराया।

बोपन्ना-कुगोर की विजयी शुुरुआत
भारत के रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार फ्रेंको कुगोर की जोड़ी ने जीत से शुरुआत की। बोपन्ना-कुगोर की जोड़ी ने जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाश्विली और जर्मनी के आंद्रे बेजेमैन को एक घंटे और एक मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से मात दी। बोपन्ना और कुगोर ने पहले सेट में प्रतिद्वंद्वी की सर्विस एक बार और दूसरे में दो बार तोड़ी। अब उनका सामना अमेरिका के निकोलस मुनरो व फ्रांसिस टियाफो और आठवीं वरीयता प्राप्त ब्राजील के मार्शेलो मेलो और पोलैंड के लुकाज कुबोत के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें