विश्व के नंबर चार टेनिस खिलाड़ी और लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल रविवार को अपना 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे और उनके सामने चुनौती होगी दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्विजरलैंड के स्टेन वावरिंका की। जहां स्पेनिश स्टार राफेल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं वावरिंका विश्व के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का हराकर यहां तक पहुंचे। नडाल में पेरिस में अभी तक कुल 80 मैच खेले है, जिसमें में 78 में जीत हासिल की और सिर्फ दो मैच गंवाए।
विज्ञापन
नडाल के पास है जीत का अनुभव
2 of 5
सबसे ज्यादा बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम है और इसी कारण उन्हें लाल बजरी का बादशाह भी कहा जाता है। उन्होंने यहां पर अभी तक नौ फ्रेंच ओपन फाइनल खेले और सभी में जीत हासिल की। राफेल के पास यहां जीत का अनुभव है। वहीं वावरिंका 2015 में सिर्फ एक बार ही ये खिताब अपने नाम कर पाए हैं। वावरिंक ने जहां कुल 3 ग्रेंडस्लैम जीते, वहीं नडाल ने 14 ग्रेंडस्लैम अपने नाम किया। नडाल और वावरिंका 18 बार आमने सामने हुए हैं। जिनमें स्पेनिश स्टार नडाल ही हावी रहें। नडाल ने 15 पर जीत दर्ज की, वहीं वावरिंका तीन बार ही जीतने में सफल रहें।
विज्ञापन
44 साल में पहली बार सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
3 of 5
सेमीफाइनल में एंडी मरे को हराने के साथ ही स्टेन वावरिंका फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। वावरिंका 32 साल 75 दिन के हैं। इनसे पहले ये रिकॉर्ड यूगोस्लाविया के निकोला पिलिक के नाम था। पिलिक 1973 के फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे थे।