फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन वावरिंका के सामने होंगे मरे

Thu, 02 Jun 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एंडी मरे
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेन वारिंका वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं जहां उनका सामना दूसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे से होगा।
विज्ञापन


तीसरी सीड 31 वर्षीय वावरिंका ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के अल्बर्ट रामोस-विनोलास को 6-2, 6-1, 7-6 (9/7) से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मरे ने रिचर्ड गास्केट को 5-7, 7-6 (7/3), 6-0, 6-2 से शिकस्त देकर चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। उधर, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अमेरिका की महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए हैं।

जोकोविच ने पुरुष एकल के चौथे दौर में स्पेन के रोबेर्टो बॉतिस्ता अगत को को चार सेट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-1, 7-5 से पराजित कर अंतिम-8 में जगह बनाई। सातवीं सीड चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच ने चौथे दौर के एक अन्य एकल मुकाबले में 11वीं सीड स्पेन के डेविड फेरर को 6-3, 7-5, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


12वीं सीड डेविड गोफिन ने लात्विया के अर्नेस्ट गुलबिस को 4-6, 6-2, 6-2, 6-3 से मात दी। ऑस्ट्रिया के युवा खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स को 6-2, 6-7, 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

वीनस उलटफेर की शिकार

सेरेना विलियम्स
स्विट्जरलैंड की टिमिया बचिंस्की सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की अनुभवी वीनस विलियम्स को हराकर लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर हैं। बचिंस्की ने एकल के चौथे दौर में वीनस को 6-2, 6-4 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में बचिंस्की का सामना कीकी बर्टेंस से होगा।

महिलाओं की एकल स्पर्धा के चौथे दौर में यहां तीन बार चैंपियन रह चुकीं सेरेना ने यूक्रेन की इलीना स्वीतोलिना को 6-1, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सेरेना इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 10वीं बार पहुंची हैं।

क्वार्टर फाइनल में सेरेना का सामना यूलिया पुतिनंतसेवा से होगा जिन्होंने चौथे दौर में स्पेन का कर्ला सुआरेज नवारो को 7-5, 7-5 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनाई। नीदरलैंड की कीकी बर्टेंस ने चौथे दौर में अमेरिका की मेडिसन केयस को 7-6, 6-3 से पराजित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें