फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद फ्रांस ने जीता फेड कप का खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Sun, 10 Nov 2019 05:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फेड कप 2019 - फोटो : social media
विज्ञापन

फ्रांस ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता फेड कप 2019 का खिताब अपने नाम किया। पर्थ में खेले गए खिताबी मुकाबले में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। क्रिस्टीना म्लादेनोविक और कैरोलिन गार्सिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ने फ्रांस ने इस खिताब पर कब्जा जमाया। 2003 के बाद फ्रांस ने पहली बार फेड कप का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन

पर्थ एरीना में दो दिवसीय फेड कप फाइनल में रविवार को मलादेनोविक और ग्रासिया की जोड़ी ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी और सामंथा स्टोसुर की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया और घरेलू टीम को 45 वर्षो बाद फेड कप जीतने का ख्वाब तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह फ्रांस का कुल तीसरा और 16 साल बाद पहला फेड कप खिताब है। पिछली बार 2003 में फ्रांस ने अमेरिका को हराकर खिताब जीता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें